लोकसभा चुनाव के बाद ईरान से तेल लेने पर फैसला करेगा भारत

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2019 - 08:34 AM (IST)

नई दिल्लीः भारत ने ईरान से कहा है कि वह अपने व्यावसायिक हितों,ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए उससे तेल आयात करने के बारे में कोई भी निर्णय लोकसभा चुनाव के बाद लेगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत की यात्रा पर आये ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ से मुलाकात के दौरान मंगलवार को भारत की स्थिति स्पष्ट की। 
PunjabKesari
पिछले महीने भारत ने कहा था कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों में दी गयी रियायत समाप्त होने के बाद वह तेल आपूर्ति की जरूत पूरी करने के लिए सऊदी अरब जैसे देशों से तेल आयात के विकल्पों पर विचार करेगा।

PunjabKesari
ट्रंप प्रशासन ने अप्रैल में कहा था कि वह ईरान से तेल आयात करने वाले देशों को प्रतिबंधों में दी गयी छूट एक मई से समाप्त कर देगा। चीन के बाद भारत ही ईरान से सबसे अधिक तेल आयात करता है। वर्ष 2018-19 में भारत ने चीन से 2 करोड़ 40 लाख टन कच्चे तेल का आयात किया था।
PunjabKesari
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उस समय ट्विट किया था कि देश की रिफाइनरियों को तेल की आपूर्ति के लिए मजबूत योजना है। ईरानी विदेश मंत्री की यह यात्रा भारत को ईरान का रूख बताने के लिए हुई है। ईरान ने व्यापक संयुक्त कारर्वाई योजना तथा द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की। ईरान तेल आपूर्ति के मुद्दे पर रूस, चीन, तुकर्मेनिस्तान और इराक के साथ भी बात कर चुका है।
PunjabKesari
मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने चाबाहार बंदरगाह परियोजना पर चर्चा की और उससे संबंधित अनुबंध के क्रियान्यवयन पर संतोष व्यक्त किया। दोनों ने अफगानिस्तान की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और भविष्य की स्थिति के संबंध में तालमेल बनाये रखने पर जोर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News