कतर पर बैन से भारत को होगा ये फायदा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 06:57 PM (IST)

नई दिल्ली: सउदी अरब अमीरात समेत कुछ देशों ने कतर पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन देशों का आरोप है कि कतर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इस विवाद का असर भारत समेत दुनिया के देशों पर पड़ेगा। लेकिन इस विवाद से भारत को थोड़ा बहुत फायदा भी हो सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कच्चे तेल के दामों में गिरावट आ सकती है।

बाजार को चिंता है कि इस विवाद के मद्देनजर ओपेक देश कच्चे तेल के उत्पादन में इजाफा कर सकते हैं, क्योंकि अमेरिका ने भी अपने क्रूड प्रॉडक्शन में बढ़ोतरी की है। अमेरिका में उत्पादन बढऩे के चलते पहले ही कच्चे तेल में गिरावट का दौर है और यदि ओपेक देश भी इस राह पर चलते हैं तो यह कमजोरी और देखने को मिलेगी। जाहिर है कि इससे भारत को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। बीते तीन सालों के मुकाबले भारत को अब कच्चे तेल के दामों में कमी का लाभ मिला है। यही वजह है कि मोदी सरकार ईंधन सब्सिडी कम करने में सफल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News