भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता अप्रैल में लागू होने की संभावना:पीयूष गोयल

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 01:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर मार्च में हस्ताक्षर होने और अप्रैल में इसके लागू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भारत के ब्रिटेन और ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) भी अप्रैल में लागू होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के साथ समझौता सितंबर में लागू हो सकता है।

PunjabKesari

भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए तीन दिवसीय बैठक 23 फरवरी से अमेरिका में शुरू होगी। इस महीने की शुरुआत में भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की थी कि अंतरिम व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तय कर ली गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News