ईरान जंग के बीच राजदूत सर्जियो गोर की ट्रंप से खास मुलाकात, भारत-अमेरिका रिश्तों पर दिया बड़ा बयान
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 01:56 PM (IST)
Washington: अमेरिका (United States) और भारत (India) के रिश्तों को लेकर एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने व्हाइट हाउस (White House) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब Iran के साथ युद्ध जारी है, इसलिए इसे रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद गोर ने कहा कि ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं। इस दौरान Marco Rubio भी मौजूद थे। गोर ने ओवल ऑफिस से एक तस्वीर साझा की, जिससे इस मुलाकात का महत्व और बढ़ गया।
Back in the U.S. for a few days. First stop, meeting with our GREAT President in the White House. The President deeply cares about the relationship between the U.S. and India! pic.twitter.com/MgVd6wiFG5
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) March 31, 2026
गोर ने यह भी संकेत दिया कि दोनों देश आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और ऊर्जा जरूरतें अमेरिका के साथ सहयोग के लिए बड़ा अवसर हैं। सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही Quadrilateral Security Dialogue के तहत अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को भी अहम बताया गया। इसके अलावा, गोर ने ‘पैक्स सिलिका’ जैसी अमेरिकी पहल में भारत की भागीदारी का स्वागत किया और इसे चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच एक रणनीतिक कदम बताया।
