भारत ने रूस से किया बड़ा करार, बढ़ेगी पाक-चीन की मुसीबत

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 12:03 PM (IST)

बीजिंगः एक तरफ पुलवामा हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान में तनाव चरम पर है और दूसरी तरफ हिंद महासागर में चीन द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही ताकत के चलते भारत के लिए उसे चुनौती देना बेहद जरूरी हो गया है। अपने दोनों पड़ोसी देशों से निपटने के लिए भारत ने रूस के साथ एक ऐसा समझौता किया है, जिससे पाकिस्तान-चीन की टैंशन बढ़ सकती है।
PunjabKesari
भारत ने रूस के साथ न्यूक्लियर पावर से लैस हमला करने वाली पनडुब्बी का सौदा किया है। भारत ने ये पनडुब्बी 10 के लिए लीज पर ली है। इसके लिए भारत तीन अरब डॉलर यानी तकरीबन 20 हजार करोड़ रुपए देगा। जहां एक तरफ भारत के पास ये पनडुब्बी आने से चीन-पाकिस्तान की मुसीबत बढ़ सकती है।
PunjabKesari
वहीं, चीन की ताकत पर भी रोक लगाई जा सकती है। भारत-रूस के बीच हुए समझौते के मुताबिक, अकुला श्रेणी की ये पनडुब्बी इंडियन नेवी को 2025 तक मुहैया हो पाएगी।
PunjabKesari
इसे भारत ने चक्र तृतीय नाम दिया है। इससे पहले भी भारत ने दो पनडुब्बी लीज पर ले चुका है। ये दोनों रूस से ही लीज पर ले चुका है। इससे पहले भारत ने साल 1988 न्यूक्लियर पावर वाली पनडुब्बी आईएनएस चक्र को तीन साल के लिए लीज पर लिया था। दूसरा आईएनएस चक्र पनडुब्बी 2012 में 10 साल के लिए लीज पर ली थी। इसकी पनडुब्बी की लीज अब 2022 में खत्म होने वाली है। हालांकि सरकार इसकी लीज बढ़ाने के बारे में सोच रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News