'भारत जोड़ो यात्रा' में सोनिया गांधी के शामिल होने पर प्रियंका ने जताई खुशी, कहा- पूरा देश एक सूत्र में जुड़ेगा
punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 01:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के कर्नाटक में भारत छोड़ो यात्रा में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे यात्रा को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा।
हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे। pic.twitter.com/RCR46zYXZJ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2022
गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा, सोनिया गांधी जी ने हमेशा लोकतंत्र और सछ्वाव को ही कांग्रेस पार्टी की आधारशिला के रूप में सशक्त किया है। वह आज देश में उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहीं हैं। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ चल रहा हूँ।''
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। पूरा देश एक सूत्र में जुड़ेगा, मजबूती से आगे बढ़ेगा। #BharatJodoWithSoniaGandhi pic.twitter.com/Hzqnfnv6M4
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 6, 2022
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। पूरा देश एक सूत्र में जुड़ेगा, मजबूती से आगे बढ़ेगा।'' इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में यात्रा में शामिल होंगी और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
‘भारत जोड़ो यात्रा' में सोनिया गांधी के शामिल होने पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि वे अपने सर्वोच्च नेता के इस यात्रा में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी पार्टी राज्य की सत्ता में वापसी कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘विजयादशमी, कर्नाटक में हमारी विजय होगी। हमें गर्व है कि सोनिया गांधी कर्नाटक की यात्रा पर आई हैं। हम राज्य की सत्ता में वापसी कर रहे हैं और भाजपा की दुकान बंद होने वाली है।''