बचत वाली खबर: India-EU FTA से लगेगी आम आदमी की मौज!विदेशी कार से लेकर दवाइयों तक होंगी सस्ती
punjabkesari.in Tuesday, Jan 27, 2026 - 02:25 PM (IST)
नेशनल डेस्क: पीएम मोदी और यूरोपीय संघ के बीच हुई इस डील का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। यूरोपीय संघ का दावा है कि इस समझौते से हर साल करीब 4 अरब यूरो की ड्यूटी (टैक्स) बचेगी, जिसका फायदा सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा।
1. दवाइयां और इलाज होगा सस्ता
मेडिकल सेक्टर के लिए यह डील किसी वरदान से कम नहीं है। 90% मेडिकल और सर्जिकल इक्विपमेंट पर टैक्स खत्म कर दिया गया है।
- फार्मा: दवाइयों पर लगने वाला 11% टैक्स अब खत्म या बहुत कम होगा।
- जांच: इलाज और डायग्नोस्टिक मशीनें सस्ती होने से स्वास्थ्य सेवाओं का खर्च कम होगा।

2. विदेशी शराब और बीयर के शौकीनों की मौज
यूरोपीय वाइन और स्पिरिट्स पर लगने वाले भारी टैक्स में भारी कटौती की गई है:
- वाइन: टैक्स घटकर अब मात्र 20–30% रह जाएगा।
- स्पिरिट्स (Whiskey/Gin): इन पर टैक्स अब केवल 40% होगा।
- बीयर: इस पर टैक्स घटाकर 50% कर दिया गया है।
3. लग्जरी कारों के लिए 'कोटा' सिस्टम
यूरोपीय कारों पर टैक्स धीरे-धीरे घटाकर 10% पर लाया जाएगा। सरकार ने सालाना 2.5 लाख कारों के आयात की सीमा (कोटा) तय की है, जिससे BMW, Audi और Mercedes जैसी गाड़ियां काफी सस्ती हो जाएंगी।
4. किचन का बजट: तेल और खाने-पीने का सामान
यूरोप से आने वाले ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल), मार्जरीन और वेजिटेबल ऑयल पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इन पर टैरिफ को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

5. इंडस्ट्री और स्पेस सेक्टर को बूस्ट
- मशीनरी: भारी मशीनरी पर पहले 44% तक टैक्स लगता था, जिसे अब हटा दिया गया है।
- केमिकल्स: औद्योगिक रसायनों पर 22% टैक्स में राहत दी गई है।
- हवाई जहाज: लगभग सभी एयरक्राफ्ट और स्पेस सेक्टर के प्रोडक्ट्स पर टैक्स जीरो कर दिया गया है।
6. ग्रीन इंडिया के लिए मदद
अगले 2 सालों में यूरोपीय संघ भारत को 50 करोड़ यूरो की मदद देगा। यह पैसा भारत में ग्रीनहाउस गैसों को कम करने और क्लीन एनर्जी (साफ ऊर्जा) को बढ़ावा देने के लिए खर्च किया जाएगा।
