चीन की आक्रामकता के बावजूद पीछे नहीं हटा भारत, चीनी एप्स पर पांबदी लगाना अच्छा लगा: निक्की हेली

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 10:43 AM (IST)

वाशिंगटन: भारत में चीन से संबंधित 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने जाने के कुछ ही दिन बाद अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की नेता एवं भारतीय -अमेरिकी निक्की हेली ने कहा है कि भारत लगातार दिखा रहा है कि वह चीनी आक्रामकता के बावजूद पीछे नहीं हटेगा। हेली ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘यह देखकर अच्छा लगा कि भारत ने चीनी कंपनियों के मालिकाना हक वाले 59 लोकप्रिय ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें टिकटॉक जैसे ऐप भी शामिल हैं, जिनके लिए भारत सबसे बड़े बाजारों में से एक है।’’

PunjabKesari

चीन से संबंध रखने वाले ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने के भारत के फैसले का अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भी स्वागत किया। पोम्पिओ ने कहा कि इससे ‘‘भारत की सम्प्रभुता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी।’’इस मामले पर पोम्पिओ के बयान के कुछ ही घंटों बाद हेली ने ट्वीट किया, ’’भारत लगातार यह दर्शा रहा है कि वह चीन की आक्रामकता के बावजूद पीछे नहीं हटेगा।’’

PunjabKesari

इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी के सांसद मार्को रुबियो ने भी चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले का समर्थन किया है। भारत ने चीन से संबंध रखने वाले 59 ऐप पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया था। इनमें लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे ऐप भी शामिल हैं। सरकार ने कहा है कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। ये प्रतिबंध लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाए गए हैं।
 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News