कोविड महामारी के बावजूद दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत : नड्डा
punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2023 - 10:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कहा कि भारतीय युवा धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं और वैश्विक कोविड महामारी के बावजूद भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। श्री नड्डा आज यहां जन विश्वास यात्रा के समापन समारोह को विजय संकल्प रैली के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने त्रिपुरा में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकाल में यह राज्य काफी विकसित हुआ है , जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के रूप में 90 स्वदेशी उत्पादों की घोषणा की गयी है और 50,000 आदिवासियों को वन धन केंद्र में रोजगार के अवसर मिले हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने धान के लिए एमएसपी के साथ ही बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया है। वहीं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन में चीनी, सोयाबीन, मसूर दाल चाय, और खाद्य तेल और मसालों सहित अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की संख्या में शीघ्र ही वृद्धि की जायेगी। जल्द ही राशन प्रणाली में शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ वर्ष 1993 में जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब बीडीओ मेरे पास आईएवाई आवास के लिए लाभार्थी का चयन करने के लिए आया करते थे।
उस दौरान एक ब्लॉक के लिए केवल एक घर को मंजूरी दी गयी थी, लेकिन आज ग्रामीण लोगों के लिए हजारों घर स्वीकृत किये गये हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पाटर्ी (माकपा) और कांग्रेस की आलोचना करते हुए श्री नड्डा ने कहा, ‘‘ये पाटिर्यां लोगों की सेवा करने और राज्य का विकास करने के लिए नहीं बल्कि जनता के पैसे को लूटने के लिए सरकार में आने का इरादा रखती हैं। चार दशकों में कम्युनिस्टों और कांग्रेस के तहत त्रिपुरा का विकास रिकॉडर् उस स्तर तक नहीं रहा , जितना पांच वर्षों में भाजपा के कार्यकाल में पहुंचा है।''
उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में अब सात राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। यह राज्य अन्य प्रमुख भारतीय शहरों के अलावा ट्रेन द्वारा राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ा हुआ है। अगरतला हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं के साथ फिर से बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सेवा प्रणाली विकसित हुई है। इससे पहले श्री नड्डा दिल्ली से एक चाटर्डर् उड़ान से यहां एमबीबी हवाई अड्डे पहुंचे जहां मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री विष्णु देववर्मा और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रणनीति को अंतिम रूप देने और अगले महीने होने वाले पार्टी उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने रैली को संबोधित करने से पहले शहर में एक रोड शो में भाग लिया और इसके बाद भारत-बंगलादेश सीमा से लगे लंकामुरा इलाके में जनसंपकर् कार्यक्रम में शामिल हुए।