भारत और अमेरिकी सेनाएं उत्तराखंड में दो हफ्ते तक करेंगी युद्धाभ्यास

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 11:49 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका की सेनाएं आपस में सहयोग बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 16-29 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के चौबटिया में वार्षिक ‘युद्धाभ्यास’ करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार यह अभ्यास आतंकवाद निरोधक सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होगा। इस साल के अभ्यास की परिसीमा और सघनता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में वृद्धि के आलोक में ज्यादा व्यापक होगी। 

उन्होंने कहा कि हर पक्ष से करीब 400 सैनिकों के हिस्सा लेने की संभावना है। अमेरिका और भारत के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग में पिछले दो-चार सालों में नयी रफ्तार नजर आई है। कल दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक समझौते पर दस्तखत किए थे जिससे भारतीय रक्षा बलों को अमेरिका से सैन्य ग्रेड के संचार उपकरण मिल पाएंगे और उसे समय पर कूटबद्ध सूचना भी मिलेगी।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News