उज्जैन में होगा देश का सबसे बडा दिव्यांग पार्क

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2017 - 11:51 PM (IST)

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में देश के सबसे बड़ा दिव्यांग पार्क निर्माण किया जाएगा और इसके लिए केंद्र सरकार ने 96 लाख की राशि स्वीकृत की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने सहायक उपकरण निर्माण फेक्ट्री एवं दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के पश्चात यह राशि स्वीकृत की है।

केंद्र सरकार को सिपड़ा योजना के तहत कोठी रोड स्थित विक्रम वाटिका में दिव्यांग पार्क निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। जिसे  गेहलोत की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने स्वीकृत कर प्रथम किश्त के रूप में 96 लाख की राशि जारी कर दी है। दिव्यांग पार्क के प्रथम चरण का कार्य विकास प्राधिकरण की निधि द्वारा किया जा रहा है।

संपूर्ण पार्क दिव्यांगजनो हेतु बाधा रहित होगा। इसमें टच, साउंड, टेस्ट एवं स्मेल पार्क, सेंसरी पार्क , हॉल ओफ फेम , व्हील चेयर हेतु पाथ वे के साथ दिव्यांगजनो की क्षमता विकास हेतु प्रशिक्षण केंद्र भी होगा। दृष्टि बाधित दिव्यांगजनो हेतु इसमें ब्रेल संकेतक एवं टेकटाइल टाइलो एवं साउंड सिस्टम के द्वारा पथ प्रदर्शन किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News