स्वच्छता अभियान चला कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 01:50 PM (IST)

साम्बा : आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान अंतर्गत विजयपुर नगर पालिका द्वारा स्वच्छता संदेश घर-घर पहुंचाने के कार्यक्रम का अभियान का श्रीगणेश किया। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए आज साम्बा जिले के विजयपुर और रामगढ़ क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस उपलक्ष्य पर नगर समिति विजयपुर ने सभी वार्ड सदस्यों और कार्यकारी अधिकारी-विजयपुर रवि सैनी की उपस्थिति में नगर समिति अध्यक्ष गणेश शर्मा द्वारा विजयपुर कस्बे में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया।

 

उन्होंने बताया कि यह सफाई अभियान 3 अक्टूबर 2021 तक चलेगा। इस अभियान के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया ताकि शहर के नागरिकों को स्वच्छता और पॉलीथिन मुक्त शहर बनाए रखने के लिए जागरूकता फैलाने के बारे में बताया जा सके।
फोटो - 30 जेएएमएच साम्बा 1


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News