मेट्रो स्टेशन में एस्कलेटर विपरीत चलने से तीन घायल
punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2015 - 01:14 AM (IST)

कोलकाता: कोलकाता में गिरीश पार्क मेंट्रो स्टेशन में आज मेट्रो एस्केलेटर के विपरीत दिशा में अचानक चलने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बाद में घटना के खिलाफ मेट्रो स्टेशन में जमा लोगों ने सुरक्षा के प्रति प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया।