साल 2020 में 91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए वैष्णो देवी के दर्शन; 9 साल में सबसे ज्यादा

punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2023 - 10:47 PM (IST)

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में 2020 में 91 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। श्राइन बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि पिछले नौ साल में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यह सबसे बड़ी संख्या है। 
PunjabKesari
त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता मंदिर में नए साल की पूर्व संध्या पर 23,000 से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने ट्वीट किया है, ‘‘2022 में 91.25 लाख श्रद्धालुओं ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। 2013 में व्यक्तिगत यात्री पंजीकरण सेवा शुरू होने के बाद यह एक साल में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी संख्या है। माता रानी हम सभी पर शांति, खुशियां और समृद्धि की कृपा बनाए रखे।'' 
PunjabKesari
श्राइन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 2022 के अंतिम दिन 23,110 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। उसके अनुसार, 2022 में सबसे अधिक 11.29 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जून में दर्शन को आए, वहीं फरवरी में सबसे कम 3.61 लाख श्रद्धालु पहुंचे। दिसंबर में कुल 5.67 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News