कांग्रेस की आतंरिक राजनीति में अंत में सोनिया गांधी की ही चलती है : अश्विनी कुमार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 11:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पूर्व कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने बुधवार को कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का भारी मतों के अंतर से पार्टी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना यह दिखाता है कि संगठन की आंतरिक राजनीति में अंत में सोनिया गांधी की ही चलती है। कुमार ने कहा कि सोनिया गांधी जब तक पार्टी में किसी भी पद पर सक्रिय रहेंगी तब तक अंत में उन्हीं की ही चलेगी क्योंकि पार्टी के नेता उनके तथा गांधी परिवार के प्रति निष्ठा की भावना रखते हैं।

पूर्व कानून मंत्री कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘खरगे कांग्रेस द्वारा लगाातर इनकार करने के बावजूद निर्विवाद रूप से सोनिया गांधी की अघोषित पसंद हैं। सोनिया गांधी ने राजनीतिक संरक्षण के वर्षों के अभ्यास से स्थापित पार्टी में परिवार की श्रेष्ठता को प्रदर्शित करने के लिए चुनावों का इस्तेमाल अपने चतुर राजनीतिक निर्णय का प्रदर्शन किया।'' उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष पद के लिए लड़ने के वास्ते शशि थरूर की भी प्रशंसा की और कहा कि वह हारे नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News