राजस्थान में भाजपा ने 200 विधानसभा क्षेत्रों में किया जन आक्रोश यात्रा का शंखनाद

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 11:47 PM (IST)

जयपुरः राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुरु की जन आक्रोश यात्रा के तहत आज दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश यात्राओं का शंखनाद किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जयपुर में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झारखंड महादेव मंदिर एवं आमेर में शिला माता मंदिर, राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ताड़केश्वर मंदिर चौड़ा रास्ता, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सर्वस्तु विलास से एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जंभेश्वर मंदिर ओसियां से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की। 

इसी तरह सांसद जसकौर मीणा ने चतुर्भज मंदिर कानोता, सांसद बाबा बालक नाथ ने किशनगढ़ बास के लालपुर से, सांसद मनोज राजोरिया ने टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र के मेहंदीपुर बालाजी से, प्रदेश महामंत्री व सांसद दीया कुमारी ने मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के मीरा मंदिर से, सांसद देवजी पटेल ने भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के श्री आपेश्वर महामंदिर, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी ने कपासन विधानसभा क्षेत्र के सांवरिया सेठ मंदिर से, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा क्षेत्र रामगंज बालाजी सहित प्रदेश की दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जनप्रतिनीधि व कार्यकर्ताओं ने जन जन की आवाज बनकर जनाक्रोश यात्रा का शंखनाद किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News