दिल्ली-पंजाब में हल्की बारिश से बदला मौसम, अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के भी आसार

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 09:57 AM (IST)

नेशनल डेस्कः मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। वहीं दिल्ली, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ ,छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।
PunjabKesari
इससे पहले गुरुवार को पूर्व और पश्चिम राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में लू का कहर जारी रहा। वहीं इससे पहले कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, केरल, और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News