कर्नाटक में प्रेमी संग फरार हुई युवती, लोगों ने युवक की मां को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 06:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के अरेमल्लापुर गांव से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं के एक समूह ने 50 साल की एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर मारपीट की। कहा जा रहा है कि उस महिला का बेटा लड़की  को अपने साथ भगाकर ले गया है। इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने बताया कि कुरुबा समुदाय के हनुमव्वा मेडलेरी का बेटा मंजूनाथ का पिछले दो वर्षों से गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। उस लड़की का संबंध मराठा समुदाय से है। जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी युवती के घरवालों को लगी तो उनके बीच झगड़ा हो गया, जिससे लड़का घर छोड़कर चला गया।

 घर छोड़ने के बाद वह अपनी बहन के यहां चला गया। इस बीच, युवती का परिवार उसकी शादी की तैयारियां करने लगा। मंजूनाथ बीते सप्ताह गांव आया और युवती को साथ लेकर भाग गया।  पुलिस के अनुसार, लड़की के परिजन इस बात से नाराज़ हो गए। उन्होंने युवक की मां को सड़क पर घसीटा और उसे रस्सी से बिजली के खंभे से बांध दिया। महिलाओं के समूह में तीन पुरुष भी शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News