पाकिस्तान में बर्फाबारी का कहर: परिवार के 9 लोगों की मौत, नौ वर्षीय बच्चा चमत्कारिक रूप से बचा
punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 03:36 PM (IST)
International Desk: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बर्फबारी के बीच हुए एक भीषण हिमस्खलन में एक ही परिवार के कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा लोअर चित्राल जिले के सुदूर दक्षिण में स्थित सेरिगल गांव के दामिल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, हिमस्खलन की चपेट में आने से परिवार का पूरा घर मलबे में दब गया। हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में रात का खाना खा रहे थे, तभी अचानक पहाड़ से बर्फ टूटकर घर पर आ गिरी।
لوئر چترال کے علاقے سریگال دمیل ارندو میں گھر پر برفانی تودہ گرنے سے 4 خواتین سمیت 9 افراد جاں بحق، ایک بچے معجزانہ طور پر محفوظ رہا۔ #Chitral #TheNewsTribe pic.twitter.com/uhraDw97yd
— The News Tribe (@TheNewsTribeTNT) January 23, 2026
लोअर चित्राल के उपायुक्त हाशिम अजीम ने बताया कि मलबे से सभी शवों को निकाल लिया गया है। इस हादसे में एक नौ वर्षीय लड़का जीवित बच गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान बच्चा खान, उनकी पत्नी, तीन बेटे, दो बेटियां और दो बहुओं के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में 20 इंच से अधिक बर्फबारी होने के कारण यह हिमस्खलन हुआ। ‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, भारी बर्फबारी से खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, गिलगित-बाल्टिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
In Lower Chitral’s Serigal and Demel Arandu, an avalanche buried a family of 10. Security forces rescued one child alive and recovered 9 bodies amid heavy snowfall, continuing emergency relief operations.#LowerChitral #PakistanArmy pic.twitter.com/XhIt94YBdy
— KP Corner (@KPCornr) January 23, 2026
कई मुख्य सड़कें बंद हैं, यात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। पाकिस्तान मौसम विभाग (PMD) ने चेतावनी दी है कि रविवार रात से मंगलवार तक देश के कई हिस्सों में और बारिश व बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। राहत और बचाव कार्यों में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
