नहा कर आई हो? तो चलो "चुम्मा" दे दो! मास्टर साहब ने सबके सामने गोद में बैठाया और कमर पकड़कर...

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 04:03 PM (IST)

Hardoi Teacher Suspended Bad Touch : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक सरकारी कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज शिक्षक पर छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और अश्लील व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं की शिकायत और प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कैसे खुला शिक्षक की करतूतों का कच्चा चिट्ठा?

यह पूरा मामला माधोगंज विकास खंड के एक गांव का है। घटना तब उजागर हुई जब स्कूल में पढ़ने वाली दो सगी बहनों ने अपने पिता को शिक्षक योगेश कुमार की घिनौनी हरकतों के बारे में बताया। पिता ने बिना देरी किए खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से लिखित शिकायत की जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

छात्राओं के रोंगटे खड़े कर देने वाले बयान

जांच के दौरान जब खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का दौरा किया और महिला सहायक अध्यापक की मौजूदगी में छात्राओं के बयान दर्ज किए तो जो बातें सामने आईं वे चौंकाने वाली थीं। एक छात्रा ने बताया कि शिक्षक ने उससे पूछा, "नहा कर आई हो?" और हां कहने पर "चुम्मा" देने की मांग की। कक्षा 8 की छात्रा ने आरोप लगाया कि सर ने उसे सबके सामने गोद में बैठाया और कमर पकड़कर अभद्र हरकतें कीं। कक्षा 6 की एक अन्य छात्रा ने बताया कि शिक्षक अक्सर उसे गलत तरीके से छूते थे और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते थे।

यह भी पढ़ें: खतरे की घंटी! पेशाब की इस दिक्कत को न करें नजरअंदाज, हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत, समय रहते...

प्रशासन की सख्त कार्रवाई: शिक्षक सस्पेंड

जांच में दोषी पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने आरोपी शिक्षक योगेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। योगेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की गहराई से छानबीन के लिए बीईओ बिलग्राम और बीईओ पिहानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है। प्रभारी बीएसए प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Wife For Rent: बीवी किराए पर उपलब्ध है! पति ने Video बनाकर सरेआम लगा दी अपनी ही पत्नी की सेल, बोला- मैं नहीं...

अभिभावकों में आक्रोश और सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की मांग की है। पुलिस भी अब इस मामले में कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News