मर्यादा तार-तार! 15 साल के भतीजे को दिल दे बैठी चाची, भागकर करने वाली थी शादी, पकड़े जाने पर बोली- मैं इसके बिना...
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:35 PM (IST)
Gorakhpur Minor Boy Abducted by Aunt : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज क्षेत्र से रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला अपने ही सगे 15 वर्षीय भतीजे (कक्षा 9 का छात्र) को लेकर फरार हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि चाची अपने नाबालिग भतीजे से शादी करने की जिद पर अड़ी थी लेकिन पुलिस की तत्परता ने इस गैर-कानूनी और सामाजिक रूप से आपत्तिजनक योजना को नाकाम कर दिया।
गणतंत्र दिवस पर शुरू हुई थी Love Story
यह घटना 26 जनवरी की दोपहर की है जब अचानक चाची और भतीजा घर से लापता हो गए। शुरुआत में परिवार वालों ने लोकलाज के डर से इसे दबाने की कोशिश की और खुद ही तलाश की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो थक-हारकर पीपीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
CCTV और सर्विलांस ने खोला राज
पुलिस ने जब जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दोनों की लोकेशन का पता चला। पुलिसिया पूछताछ में सामने आया कि महिला का पति (लड़के का चाचा) बाहर काम करता है जिसका फायदा उठाकर चाची ने नाबालिग भतीजे को अपने प्रेम जाल में फंसाया। दोनों घंटों फोन पर बात करते थे लेकिन रिश्ते की वजह से कभी किसी ने उन पर शक नहीं किया। चाची घर से भागकर कहीं दूर शादी रचाने और घर बसाने की प्लानिंग कर चुकी थी।
थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 'भतीजे के साथ ही रहूंगी'
पुलिस ने करीब एक हफ्ते की मशक्कत के बाद सोमवार को दोनों को बरामद कर लिया। थाने पहुंचने के बाद भी चाची अपनी जिद पर अड़ी रही और सबके सामने कहती रही कि वह अपने भतीजे के बिना नहीं रह सकती। परिजनों और पुलिस के सामने घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला।
बिना केस दर्ज किए घर लौटे परिजन
अंततः पुलिस की काउंसलिंग और मायके वालों के समझाने-बुझाने के बाद नाबालिग लड़का घर लौटने को राजी हो गया। पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के परिवारों ने आपसी सहमति से किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। लिखित समझौते के बाद परिजन उन्हें साथ लेकर घर लौट गए।
