मौसी पर लगा 2 साल की बच्ची की मौत का आरोप, गला दबाया और गोद में लेकर बैठी रही

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 07:55 PM (IST)

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में करीब दो साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पार्क के अंदर बच्चे को उसकी मौसी की गोद में बेहोश हालत में पाया गया। बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को आशंका है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एसएफएस फ्लैट्स के एक पार्क से सूचना मिली थी कि एक महिला ने करीब 1 साल 9 महीने के बच्चे का गला दबा दिया है। मौके पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए बच्चे को महिला से छुड़ाया और तुरंत पास के नूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मृतक बच्चे की पहचान हादी के रूप में हुई है, जो अपने पिता आदिल के साथ पुराना सीलमपुर में रहता था। जानकारी के अनुसार, हादी अपनी मां उजमा के साथ मुखर्जी नगर स्थित ननिहाल आया हुआ था। घटना की सूचना बच्चे के मामा ने पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पार्क में काम कर रहे एक माली ने महिला को बच्चे का गला दबाते हुए देखा। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को छुड़ाया। वहीं आरोपी महिला आजरा को घटना के बाद बेसुध हालत में पाया गया।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की असली वजह साफ हो पाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News