मोदी की मिस्र यात्रा बदल सकती है कृषि का भविष्य, इन मुद्दों पर भी बनेगी सहमति

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 02:19 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने मिस्र की यात्रा पर जा रहे हैं जो भारत में खेती का भविष्य बदल सकती है। पीएम मोदी 24 और 25 जून को मिस्र की राजधानी काहिरा में होंगे। दोनों देशों के बीच आतंकवाद को रोकने के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। वहीं रक्षा उद्योग, सुरक्षा और ऊर्जा सेक्टर के लिए भी बातचीत होगी। वैसे भी दोनों देशों के बीच बीते दो साल में रक्षा क्षेत्र में मजबूती आई है।  भारत और मिस्र ने साथ में सैन्य अभ्यास भी किया है। इस संबंध में दोनों देशों के बीच एक बड़ा समझौता होने की उम्मीद है। बाकी इन मुद्दों पर भी यात्रा के दौरान दोनों देश सहमत हो सकते हैं।

 

इससे पहले मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी इस साल जनवरी में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बनकर आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने मिस्र जा रहे हैं। यहां वह मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसि के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर बातचीत करेंगे। इस बार दोनों नेताओं की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है। उद्योग, आतंकवाद और रक्षा के अलावा जिस एक और महत्वपूर्ण मुद्दे पर दोनों देशों के बीच सहमति बन सकती है, वो है खेती-किसानी. इसके लिए होने वाला समझौता भारत में खेती का भविष्य बदल सकता है।


दरअसल मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी इस साल जनवरी में जब गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर आए थे, तभी दोनों नेताओं के बीच मिस्र-भारत संबंध मजबूत करने पर सहमति बन गई थी। भारत अरब देशों में अपनी दमदार उपस्थिति चाहता है, वहीं स्वेज नहर के आसपास उसका भारी निवेश भी है। इन दोनों ही काम में मिस्र का सहयोग जरूरी है। पीएम मोदी की ये मिस्र यात्रा खेती-किसानी के लिए अहम मानी जा रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत का गेहूं निर्यात बढ़ा है और मिस्र गेहूं के प्रमुख खरीदार देशों में से एक है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है मिस्र में भारतीय कृषि जिंसों के निर्यात को बढ़ाने पर दोनों नेताओं के बीच सहमति बन सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News