दिल्ली-एनसीआर पर IMD का बड़ा अपडेट, तेज हवाओं के साथ गरजेगी बिजली... इन राज्यों में होगी भारी बारिश

punjabkesari.in Wednesday, Sep 24, 2025 - 09:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 सितंबर, यानी नवरात्र के चौथे दिन के लिए देशभर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, तो कई जगह तेज हवाओं और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम साफ और सामान्य बना रहेगा।

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जिन राज्यों और क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, वे हैं: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और, कराईकल, तेलंगाना।

तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना

अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और विदर्भ में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

झारखंड, केरल और माहे, लक्षद्वीप, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है।

गरज के साथ बारिश की चेतावनी

इन राज्यों और क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है: असम और मेघालय, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल।

समुद्री क्षेत्रों में तूफानी हवाएं

  • अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और उससे सटे तटीय क्षेत्रों में 45 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका के तटों पर भी समुद्री तूफान जैसे हालात बन सकते हैं।

इन राज्यों में मौसम रहेगा साफ

25 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। यहां बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News