IMD का अलर्ट: दिल्ली में आज भी पड़ेगी भीषण गर्मी, दिन में लू और धूल भरी हवाएं चलने के आसार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 11:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  दिल्ली में मंगलवार की सुबह गर्म रही और मौसम विभाग ने दिन में लू चलने का अनुमान जताया है। IMD ने बताया कि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.2 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तथा धूल भरी हवाएं चलने के भी आसार हैं। सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत रही।

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई और AQI 218 ​रहा। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, AQI को 0 से 50 के बीच ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News