गांधीजी के आदर्शों को जीवन में उतारें: वसुंधरा राजे

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2016 - 07:44 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन (2 अक्टूबर) पर प्रदेशवासियों से गांधीजी के सिद्घान्तों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया है। राजे ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर उनका श्रद्घापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सादगी और त्याग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

अहिंसा के मार्ग पर बापू ने सिखाया चलना’
राजे ने गांधी और शास्त्री की जयंती के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि बापू ने विश्व को शोषण तथा अत्याचार के खिलाफ संगठित रहकर सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलना सिखाया। प्रदेशवासी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों का अनुसरण कर करते हुए उनका स्वच्छता का सिद्घान्त अपनाएं और अपने घर मोहल्ले और शहर को साफ-सुथरा बनाएं।

जय जवान-जय किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने देश को ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा दिया। उनके जीवन से हमें तमाम अभावों के बीच सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने तथा जीवन में कर्मठता के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि हमारी महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर हम देश-प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News