अगर अच्छे से पढ़ाई करनी है तो सरस्वती को पटाओ... भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान, भगवान शिव और विष्णु को बताया बेचारा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 09:28 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा विधायक का एक विवादित बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बंशीधर भगत ने उस समय  एक विवादास्पद बयान दिया जब वह इंटरनेशल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर कालाढूंगी से   स्टूडेंट्स को सफलता का मंत्र दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि  अगर अच्छे से पढ़ाई करनी है तो सरस्वती को पटाओ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  भगवान शिव और विष्णु को बेचारा भी बताया।

हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने स्टूडेंट्स से कहा कि भगवान ने भी आपका पक्ष लिया है। विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ, बल मांगो, शक्ति मांगो तो दुर्गा को पटाओ और धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ। आदमी के पास है क्या, एक शिवजी हैं वो पहाड़ में पड़े हुए हैं। एक विष्णु भगवान हैं, जो समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं। दोनों की आपस में बेचारों की बात भी नहीं हो सकती। महिला सशक्तिकरण तो पूर्व से ही भगवान ने कर रखा है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News