PAN Card Rules: बिना PAN कार्ड के थम सकते हैं आपके ये 5 बड़े काम, जानें आयकर विभाग के सख्त नियम
punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 10:07 AM (IST)
नेशनल डेस्क: आज के समय में PAN कार्ड एक जरुरी दस्तावेज बन चुका है। अक्सर लोग यह समझते हैं कि पैन कार्ड केवल इनकम टैक्स रिटर्न के लिए जरुरी है, लेकिन असलियत यह है कि रोजमर्रा के कई बड़े वित्तीय लेन-देन इसके बिना पूरे ही नहीं हो सकते। यदि आप जरूरी जगहों पर अपना पैन कार्ड नहीं देते हैं या गलत जानकारी भरते हैं, तो आपके काम में न सिर्फ देरी हो सकती है, बल्कि आपका ट्रांजैक्शन भी रद्द हो सकता है। इसके अलावा, आपको भारी टीडीएस (TDS) या टैक्स भी चुकाना पड़ सकता है।

इन 5 बड़े कामों में पैन कार्ड है अनिवार्य
Income Tax Department देश में होने वाले सभी बड़े और महंगे लेन-देन पर पैनी नजर रखता है। टैक्सपेयर की आमदनी और उनके खर्चों का मिलान करने के लिए निम्नलिखित कामों में पैन कार्ड देना जरूरी कर दिया गया है:
- यदि आप 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की कोई भी जमीन, मकान या प्रॉपर्टी खरीदते या बेचते हैं, तो पैन कार्ड देना होगा।
- किसी भी तरह के सामान या सर्विस की खरीद-बिक्री में यदि एक बार का ट्रांजैक्शन 2 लाख रुपये से ज्यादा का है, तो पैन कार्ड अनिवार्य है।
- 5 लाख रुपये से अधिक मूल्य की कार, बाइक या कोई भी अन्य मोटर व्हीकल खरीदने या बेचने पर पैन की जरूरत होती है।
- यदि आप डीमैट अकाउंट (Demat Account) खुलवा रहे हैं, या फिर एक बार में 1 लाख रुपये से अधिक के अनलिस्टेड शेयर (जो बाजार में लिस्टेड नहीं हैं) खरीद या बेच रहे हैं।
- शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या अन्य वित्तीय साधनों में एक तय सीमा से अधिक निवेश करने के लिए।
पैन कार्ड न होने पर क्या करें
अगर आपके पास फिलहाल पैन कार्ड नहीं है और आपको कोई जरुरी लेन- देन करना पड़े तो आप Form 60 भरकर जमा कर सकते हैं।
