Dhanteras 2025: धनतेरस पर अगर नहीं खरीद पा रहे सोना-चांदी, तो घर में जरूर लाएं ये चीजें; मां लक्षमी का होगा आगमन
punjabkesari.in Friday, Oct 17, 2025 - 03:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क : धनतेरस हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह 18 अक्टूबर, शनिवार को पड़ रहा है। माना जाता है कि इस दिन घर में सोना, चांदी या अन्य शुभ वस्तुएं लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख, समृद्धि व धन वृद्धि होती है।
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी पूरे वर्ष घर में सुख, समृद्धि और धन वृद्धि लाती है। अगर सोना या चांदी खरीदना संभव न हो तो कुछ शुभ वस्तुएं जैसे–कछुआ, झाड़ू, बर्तन, धनिया, नमक और गोमती चक्र घर में लाना मतलब मां लक्ष्मी का घर में आगमन होना।
1. कछुआ
धनतेरस पर कछुआ खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। यदि यह चांदी का हो तो और भी शुभ है। कछुआ दीर्घायु और खुशहाली का प्रतीक है और घर में वस्तु दोष दूर करता है।
2. झाड़ू
शास्त्रों के अनुसार झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक है। नया झाड़ू खरीदने से घर की दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
यह भी पढ़ें - Dhanteras 2025: घर में झाड़ू रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना कंगाली का बन सकता है कारण
3. बर्तन
पीतल, तांबा या स्टील के बर्तन इस दिन विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं। इन धातुओं के बर्तन घर में लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
4. धनिया और नमक
धनिया धन वृद्धि का प्रतीक है। इसे घर लाने से समृद्धि और खुशहाली आती है। वहीं, नमक खरीदने से घर में वस्तु दोष दूर होता है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।
5. गोमती चक्र
शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस पर 11 गोमती चक्र घर लाकर तिजोरी में रखने से आर्थिक तंगी कभी नहीं आती और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - इंसानियत शर्मसार... महिला को रोज नहाते हुए देखता था मकान मालिक, फिर एक दिन ऐसे बाहर आया सारा सच
धनतेरस पर इन शुभ वस्तुओं की खरीदारी और पूजा से घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। लोग इस दिन विशेष रूप से धार्मिक और वास्तुशास्त्र की मान्यताओं के अनुसार अपने घर को धन-संपत्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भरते हैं।