नेहरू का नेतृत्व निर्णायक होता तो गोवा 1947 में ही आजाद हो गया होता: शाह

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 10:01 PM (IST)

बिचोलिमः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नेतृत्व निर्णायक होता, तो गोवा को देश के बाकी हिस्सों की तरह 1947 में ही आजादी मिल जाती। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि गोवा 1947 में ही आजाद हो गया होता अगर सशस्त्र बलों को इसे पुर्तगाली शासन से मुक्त करने का आदेश दिया जाता। दोनों नेताओं ने गोवा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रैलियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

शाह ने यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा गोवा के साथ अन्याय किया है। चाहे आजादी हासिल करने की बात हो या विकास की।'' उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास गवाह है। अगर नेहरू का नेतृत्व निर्णायक होता, तो गोवा भी देश के बाकी हिस्सों की तरह 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त कर लेता।'' गोवा 19 दिसंबर 1961 को लगभग 450 साल पुराने पुर्तगाली शासन से आजाद हुआ था। 

उन्होंने कहा, ‘‘काफी संघर्ष के बाद, गोवा को आजादी मिली। इसे हासिल करने में काफी समय लगा। कल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में अपने संबोधन में यह मुद्दा उठाया कि गोवा को इतनी देर से आजादी मिलने के लिए कौन जिम्मेदार है?'' शाह ने कहा कि गोवा में मतदाताओं के सामने केवल दो विकल्प हैं- एक कांग्रेस पार्टी है, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं और दूसरा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News