खाने के शौकीन लोगों के लिए बुरी खबर, ICMR ने इन फूड्स के ज़्यादा सेवन को बताया खतरनाक

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 11:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  ICMR यानि की भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् ने कुछ फूड्स के ज़्यादा सेवन को खतरनाक बताया है। ब्रेड, मक्खन और कुकिंग ऑइल सहित कुछ खाने को अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड की कैटेगरी में शामिल किया है।

PunjabKesari

ग्रुप सी में शामिल हुए ये खाद्य पदार्थ- 

ICMR के अनुसार, ग्रुप सी खाद्य पदार्थों में फैक्ट्रियों में बनने वाली ब्रेड, सीरियल्स, केक, चिप्स, बिस्कुट, फ्राइज, जैम, सॉस, मायोनीज, आइसक्रीम, प्रोटीन पैक पाउडर, पीनट बटर, सोया चंक्स, टोफू जैसे फूड आइट्म शामिल हैं। वहीं एडिटिव्स से बनने वाला पनीर, मक्खन, मांस, अनाज, बाजरा और फलियों का प्रॉसेस्ड आटा, एनर्जी ड्रिंक्स, दूध, कोल्ड ड्रिंक्स और जूस जैसी चीजों को भी ICMR ने ग्रुप सी की कैटेगरी में रखा है।

PunjabKesari

क्यों हेल्दी नहीं है ये फूड- 

जानते हैं कि यह अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड हेल्दी क्यों नहीं है। इस प्रकार का फूड अलग- अलग अनाजों को आटे को फैक्ट्री में हाई फ्लेम पर पीसकर बनाया जाता है, जिससे की कई दिनों तक यह खराब नही होता। वहीं इसमें आर्टिफिशियल इनग्रिडिएंट और एडिटिव्स भी मिलाए जाते हैं। इनमें मौजूद टेस्ट, कलर और प्रोडक्ट  को लंबे टाइम तक सही रखने के लिए इनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर, कलर, एडिटिव्स जैसी चीजें मिक्स की जाती हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक हैं।  

इन बीमारियों का हो सकता है खतरा-

आपको बता दें कि अगर आप एक लंबे समय तक इन फूड्स का सेवन करते हैं तो आपको मोटापा, दिल का दौरा, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा रहेगा। ये फूड आइटम काफी कम कीमत पर अवेलेबल हैं, जिसकी वजह से वे लोगों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन जाते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News