ओडिशा : जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक होंगे IAS अरविंद कुमार पाधी, लेंगे वी.वी. यादव की जगह

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 11:37 AM (IST)

ओडिशा : ओडिशा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अरविंद कुमार पाधी को श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया है जो कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी.वी. यादव की जगह लेंगे। विधि विभाग ने श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1954 की उपधारा 19 को लागू करते हुए बृहस्पतिवार देर रात अधिसूचना जारी कर पाधी की नियुक्ति को प्रभावी किया।

PunjabKesari

पिछले दिनों रथ यात्रा उत्सव के दौरान भगवान बलभद्र की मूर्ति गिरने से 12 सेवक घायल हो गये थे। इस घटना के दौरान यादव की अनुपस्थिति को लेकर काफी आलोचना हुई जिसके बाद उन्हें हटाने का निर्णय लिया गया। पाधी पहले भी श्री जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक के रूप में कार्य कर चुके हैं।

 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News