पति की मौत का सदमा नही कर पाई बर्दाश, 5 महीने की गर्भवती ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 09:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के कौलारी थाना क्षेत्र के गांव अंडउवापुरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की मौत के सदमे में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की उम्र 23 साल थी और वह करीब 5 महीने की गर्भवती भी थी।

जानकारी के अनुसार महिला के पति रामरज ने 4 अप्रैल को ज़हर खा लिया था और फिर पास की नहर में गिरकर उसकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से महिला बहुत दुखी थी। रविवार देर रात उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।

परिजन गंगाजी में अस्थि विसर्जन करके रात को थके हुए घर लौटे थे और सो गए। सुबह जब लोग जागे तो महिला को फंदे से लटका देखा, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दो बच्चियों का सहारा छिन गया

महिला की दो छोटी बच्चियां हैं- एक करीब 1.5 साल की और दूसरी 3 साल की। दोनों बच्चियां अब अनाथ हो गई हैं। रिश्तेदारों और गांव वालों की आंखें इस दर्दनाक मंजर को देखकर भर आईं। इन मासूमों को अब भी समझ नहीं कि उनकी मां अब कभी नहीं लौटेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News