हैवान पति ने की हद पार: पहले प्रेग्नेंट पत्नी का गला घोंटा, फिर टुकड़े-टुकड़े कर नदी में फेंक दिया शव

punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 10:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क। तेलंगाना के मेडिपल्ली में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर मूसा नदी में फेंक दिया। आरोपी ने खुद ही पुलिस थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पूछताछ में उसका जघन्य अपराध सामने आ गया।

प्रेम विवाह के बाद आया रिश्तों में खटास

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महेंद्र रेड्डी जो एक कैब ड्राइवर है ने अपनी 21 वर्षीय पत्नी बी. स्वाति के चरित्र पर शक करता था। दोनों ने 20 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों हैदराबाद के बोडुप्पल में किराए के मकान में रहने लगे लेकिन कुछ ही समय बाद उनके बीच लगातार झगड़े होने लगे।

पति महेंद्र ने स्वाति को उसकी कॉल सेंटर की नौकरी छोड़ने के लिए भी मजबूर किया था। अप्रैल 2024 में स्वाति ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था लेकिन बाद में गांव के बुजुर्गों की मध्यस्थता से दोनों में सुलह हो गई थी।

यह भी पढ़ें: IMD Alert: इन राज्यों में होगी आफत की बरसात, IMD ने 20 जिलों में किया अलर्ट जारी, जानिए आज के मौसम का हाल

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

शनिवार (23 अगस्त, 2025) शाम करीब 4:30 बजे महेंद्र और स्वाति के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान महेंद्र ने स्वाति का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने एक तेज धारदार हथियार से उसके सिर, हाथ और पैर काट दिए।

डीसीपी पी.वी. पद्माजा ने बताया कि महेंद्र ने शरीर के कुछ टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में पैक किया और उन्हें मूसा नदी में फेंक दिया। वह तीन बार नदी पर गया ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने मौके से कटा हुआ धड़ बरामद कर लिया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाकी शरीर के हिस्सों को खोजने के लिए पुलिस नदी में तलाशी अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें: Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पत्नी के साथ खोलें खाता, हर महीने मिलेगा इतने का Benefit

कैसे खुला हत्या का राज?

हत्या के बाद महेंद्र ने खुद उप्पल पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को उस पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्र ने अपने एक रिश्तेदार को हत्या के बारे में बताया था जिसने पुलिस को सूचना दी।

यह जघन्य अपराध एक बार फिर रिश्तों में पनपती हिंसा और समाज में बढ़ती क्रूरता को दर्शाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News