आधी रात को दिल्ली की सड़क में दौड़ी सैंकड़ों महिलाएं, जानिए क्यों?

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 05:17 PM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कलर्स पिंकाथन की ओर से आधी रात को आयोजित हुई दौड़ में सैंकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस के सहयोग से कनाट प्लेस में आयोजित ‘फियरलैस मिडनाइट रन’ से महिलाओं ने स्वास्थ्य शैली, अपनी आजादी से प्यार और अपने शरीर का सम्मान करो का संदेश दिया। दौड़ में महिलाओं ने आधी रात में निडरता और एकजुटता का भी पैगाम दिया।PunjabKesari

इस अवसर पर पिंकाथन के जनक और अभिनेता मिलिंद सोमन ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता को लेकर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों के होने से मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरा मानना है कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की दिशा में फियरलैस रन एक सराहनीय प्रयास है। आप सब मजबूत महिलाएं है और कोई भी आपको कहीं जाने से नहीं रोक सकता है। आप जो भी चाहें पहन सकती हैं और जहां कहीं भी चाहे जा सकती हैं। यह समय फिर से अपने अधिकारों को पाने का है।PunjabKesari
आईपीएस अधिकारी संयुक्ता पराशर ने कहा कि रात प्रकृति का एक हिस्सा है। हम रात में या अंधेरे में क्यों डरें। रात में डरना बीते जमाने की बात है और अब हमें अंधेरे को दूर करना है। यह सामूहिक प्रयास से संभव है। पिंकाथन बजाज इलेक्ट्रिकल के साथ मिलकर महिलाओं को सशक्त करने का काम करता है और इस दिशा में वह अगले महीने 17 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में महिला दौड़ का आयोजन करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News