मानवता फिर हुई शर्मसार,नाबालिग लड़की को दिया लालच, फिर जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 02:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कीरतपुर के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बालिका को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

PunjabKesari

पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर शाम घर के पास खेल रही आठ वर्षीय बालिका को गांव के ही विजेन्द्र नामक एक व्यक्ति ने लालच दिया और उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News