HPCL का कड़ा एक्शन: ईंधन की कालाबाजारी रोकने के लिए 4,000 ठिकानों पर छापेमारी, 20 गैस एजेंसियां की सस्पेंड
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:24 PM (IST)
नेशनल डेस्क: HPCL ने सोमवार को साफ किया कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सामान्य और निर्बाध बनी हुई है। बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने और गड़बड़ियों को रोकने के लिए कंपनी ने अब तक 4,028 से अधिक औचक निरीक्षण किए हैं।
ये भी पढ़ें- 18K Gold Ring Price: 4 ग्राम का छल्ला बनवाने में कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले यहाँ देखें पूरा कैलकुलेशन
अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई
HPCL ने प्रवर्तन एजेंसियों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब तक 53 वितरकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें से 20 की डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड कर दी गई है। देशभर में लगभग 653 छापेमारी की गई, 40 FIR दर्ज हुईं और 3,163 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

ईंधन और LPG सप्लाई के आंकड़े
भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद HPCL ने सप्लाई चैन को मजबूत बनाए रखा है। शनिवार को कंपनी ने 3.8 करोड़ लीटर पेट्रोल और 6.9 करोड़ लीटर डीजल की बिक्री की। रिटेल आउटलेट्स तक ईंधन पहुँचाने के लिए 9,951 टैंकरों को रवाना किया गया, जिससे 1.94 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी हुईं। एलपीजी सेगमेंट में रोजाना 14.40 लाख सिलेंडरों की सामान्य डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा, छोटे सिलेंडरों (2 किलो और 5 किलो) की भी पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है।
ये भी पढ़ें- DA Hike Update: क्यों हो रही है DA Hike में देरी? जानें वे 5 बड़े कारण जो रोक रहे हैं आपका पैसा
अफवाहों से बचें, डिजिटल बुकिंग अपनाएं
HPCL ने ग्राहकों को विश्वास दिलाया है कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अनावश्यक रूप से सिलेंडर जमा न करें और अपुष्ट अफवाहों पर ध्यान न दें। वर्तमान में लगभग 94% बुकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म (SMS, WhatsApp, HP PAY) के जरिए हो रही है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिलीवरी केवल DAC/OTP आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से ही की जा रही है।
