दिल्ली में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट...जानें कब तक बरसेंगे बादल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 11:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को उमस भरे मौसम से आज कुछ हद तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही आंधी आने के भी आसार है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
PunjabKesari
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजधानी दिल्ली के लोगों को आज हवा में नमी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज दिन के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
PunjabKesari
आईएमडी के सात दिवसीय अनुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में एक जुलाई तक बारिश का मौसम बना रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस महीने के अंत तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। वहीं, भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

वहीं, मंगलवार को दिल्ली का तापमान 39.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी की स्तर की बात करें तो यह 48 से 92 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने 26 जून से एक जुलाई का येलो अलर्ट जारी किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News