सर्दियों में पुरुष चाय में मिलाकर जरूर पिएं ये चीज, शुगर और हाई बीपी दोनों कंट्रोल में रहेंगे

punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 05:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय किचन में मसालों का इस्तेमाल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इनमें से एक खास मसाला है दालचीनी, जो पुरुषों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि के समान माना गया है। दालचीनी सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि यह शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों और प्रणालियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

दिल को मजबूत बनाता है दालचीनी

दालचीनी हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करती है। यह ब्लड में कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक होती है। इसके सेवन से ब्लड में जमा अनावश्यक फैट कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है।

यह भी पढ़ें - भारत में सोने के महंगे दामों के बीच, लोगों ने खरीदारी के लिए निकाला ये नया तरीका

हार्मोनल संतुलन बनाए

पुरुषों में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में दालचीनी अहम भूमिका निभाती है। यह टेस्टोस्टेरोन का स्तर सामान्य बनाए रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शारीरिक शक्ति बढ़ाने और रक्त संचार बेहतर करने में सहायक होते हैं।

डायबिटीज का खतरा कम करती है

दालचीनी का नियमित सेवन पुरुषों में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जिन पुरुषों को डायबिटीज होने का खतरा अधिक है, उनके लिए यह मसाला विशेष रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है।

वजन घटाने में सहायक

दालचीनी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन पेट की चर्बी कम करने और वजन घटाने में भी सहायक होता है।

पाचन संबंधी समस्याओं में राहत

दालचीनी पेट और पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी है। यह गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें - आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया पैरों पर दिखते हैं शुगर के ये 7 शुरुआती लक्षण

दालचीनी को डाइट में शामिल करने के तरीके

  • चाय में मिलाकर: बिना दूध और चीनी के दालचीनी की चाय पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
  • पानी और शहद के साथ: दालचीनी पाउडर को पानी में डालकर शहद के साथ लिया जा सकता है।
  • अदरक के साथ: दालचीनी और अदरक को पानी में उबालकर पीने से भी इसके लाभ मिलते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News