हॉट योगा करते राष्ट्रपति की बेटी की तस्वीरें वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2016 - 07:38 PM (IST)

नई दिल्ली:दुनियाभर में दूसरा अंतराष्ट्रीय योगा दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में करीब तीस हजार साधकों के साथ योगा किया,तो वहीं दूसरी और सभी केंद्रीय मंत्रियों ने भी देश के विभिन्न हिस्सों में योग कार्यक्रमों में भाग लिया। भारत योग का जन्मदाता है, इसीलिए दुनिया भारत के योग की दीवानी है। 
 
उज्वेकिस्तान एक मुस्लिम राष्ट्र है ,लेकिन यहां के राष्ट्रपति के परिवार के सदस्य कई वर्षों से योगा करते आ रहे हैं। कठमुल्लों की दकियानूसी सोच को दरकिनार करते हुए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी गुलनारा कारिमोवा हॉट योगा करती हैं। कारिमोवा की तीन साल पुरानी योग करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह योगा करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों से यह सिद्ध होता है कि योग को सारी दुनिया अपना रही है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News