गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, लोगों तक पहुंचाएं जरूरी सामान

Wednesday, Mar 25, 2020 - 06:11 PM (IST)

नई दिल्लीः केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों , पुलिस महानिदेशकों और पुलिस आयुक्तों से देश भर में लागू पूर्णबंदी के मद्देनजर अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अफवाहों पर अंकुश लगाने को कहा है।

मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना के कारण देश में 21 दिन की पूर्णबंदी लागू है इसलिए लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। इसे देखते हुए सभी जगहों पर खाद्य पदार्थों , चिकित्सा जरूरतों के साथ अन्य जरूरी सेवा उपलब्ध कराना राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी है। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी कदम उठाये जाने चाहिए।

मंत्रालय ने कहा है कि सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को अपने यहां रहने वाले लोगों को विश्वास में लेना होगा कि उन्हें किसी भी जरूरी वस्तु की कमी नहीं होने दी जायेगी और वे इस बारे में अफवाहों से बचें तथा हड़बड़ी में खरीददारी न करें। राज्यों से पूर्णबंदी के बारे में जारी किये गये दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

 

Yaspal

Advertising

Related News

Delhi में लगेगा राष्ट्रपति शासन?, BJP विधायकों की शिकायत पर द्रौपदी मुर्मू ने लिया संज्ञान, गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

मणिपुर में खुलेंगे 16 नए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार, गृह मंत्रालय का फैसला

ग्रेटर नोएडा में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा... ट्रैफिक पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी, जानें कौन से रूट रहेंगे डायवर्ट

''Article 370 बन गया इतिहास, अब कभी वापस नहीं आएगा'', Manifesto जारी करते हुए बोले गृह मंत्री Amit Shah

चुनावों के मद्देनजर आज जम्मू पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, रामबन सहित इन क्षेत्रों में करेंगे रैलियां

हर जरूरी सुविधा से लैस हैं आम आदमी क्लीनिक, लोग मुफ्त में करवा रहे इलाज

हरियाणा में BJP के लिए बेहद जरूरी है जीत हासिल करना, वर्ना...!

कांग्रेस ने पुलवामा हमले पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से जवाब मांगा

दतिया में किले की बाहरी दीवार गिरी 9 लोग दबे, 2 की मौत ,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के करोल बाग में इमारत गिरने से मची चीख पुकार, 12 लोगों को बचाया गया... बचाव अभियान जारी