इतिहास के पन्नों में है 10 नवंबर के दिन का खास महत्व

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 11:24 AM (IST)

नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर के दिन का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन न केवल विश्व की पहली मोटर साइकिल पेश की गई, बल्कि भारत में आज के दिन को ‘परिवहन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस परिवहन क्षेत्र के विकास और उसके संबंध में जागरूकता के लिए समर्पित है। यूनेस्‍को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्‍व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।  आइए, जानते हैं इस तारीख की महत्त्वपूर्ण घटनाएं -  
 

  • 1848 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म। 
  • 1885 - गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।  
  • 1920 - राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म।  
  • 1908 - कन्हाई लाल दत्त ने भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलकर शहादत दी।  
  • 1983 - बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 सार्वजनिक रूप से पेश किया। 
  • 2000 - गंगा-मेकांग संपर्क परियोजना का कार्य प्रारंभ। इसमें भारत, म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं। 
  • 2001 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। 
  • 2006 - श्रीलंका में तमिल समर्थक सांसद एन रविराज की हत्या।  
  • 2008 - भारत-कतर संबंधों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने मस्कट में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।  
  • 2013 - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News