आज के दिन हुआ था भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म

punjabkesari.in Monday, Dec 03, 2018 - 10:30 AM (IST)

नई दिल्ली: इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसम्बर के खाते में भी कुछ अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। इस दिन जहां हमें हॉकी के जादूगर ध्यानचंद और सदाबहार अभिनेता देव आनंद को खोना पड़ा था तो इसी दिन हमें महान शिक्षाविद्, एक कुशल प्रशासक और देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जैसी महान हस्ती मिली थी। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन तीन दिसम्बर, 1979 को हुआ था। 

भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों में उनकी गिनती होती थी। वह तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे थे। हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशकों तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद को भी हमें तीन दिसम्बर के दिन ही वर्ष 2011 में खोना पडा था। इस दिन हमें राजेन्द्र बाबू के रूप में एक महान शख्सियत मिली थी। डॉ.प्रसाद का जन्म तीन दिसम्बर,1884 को हुआ था। देश दुनिया के इतिहास में तीन दिसम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:    

  • 1829: वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगाई। 
  • 1884: देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद का जन्म। 
  • 1920: तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए। 
  • 1937: भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म। 
  • 1959: साइप्रस में आपातकाल समाप्त।
  • 1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन। 
  • 1979: ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया।
  • 1982: भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।
  •  2011: बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का निधन।       

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News