जम्मू कश्मीर में सिर्फ मुस्लिम सीएम ही क्यों, हिन्दु सीएम भी जरूरी है : सुब्रमण्यम स्वामी

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 04:10 PM (IST)

 नई दिल्ली: राज्य सभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में मुस्लिम मुख्यमंत्री का प्रावधान जवाहर लाल नेहरू की देन है और अब जेएंडके में हिन्दु सीएम भी होना चाहिये। उन्होंने कहा कि अगर पीडीपी के पास सिख या हिन्दु सदस्य है तो उसे सीएम बनाया जा सकता है क्योंकि नेहरू का बनाया नियम अब ज्यादा देर तक बर्दाशत नहीं किया जाएगा।


स्वामी ने  कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 के चुनावों में देश को भ्रष्टाचार मुक्त देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि अपने वादों को पूरा करने के लिए केन्द्र को पांच वर्ष और चाहिये। उन्होंने कहा, हम अपने वादों को पूरा करने की कोशिशें कर रहे हैं। गौरतलब है कि जून में भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापिस ले लिया था। जम्मू कश्मीर में इस समय गवर्नर रूल है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News