हेगड़े का बयान BJP के बौद्धिक दिवालियेपन को दिखाता है : कांग्रेस

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 05:29 PM (IST)

मुंबई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने महात्मा गांधी नीत स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर दिए गए भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े के बयान की कड़ी आलोचना की और कहा कि उनका यह बयान भाजपा नेतृत्व के “बौद्धिक दिवालियेपन” को दर्शाता है। खबरों में दावा किया गया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, हेगड़े ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में कहा कि पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अंग्रेजों की सहमति एवं समर्थन से चला और गांधी के नेतृत्व वाला स्वतंत्रता आंदोलन एक “ड्रामा” था। 

हेगड़े के बयान पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में आने और अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। थोराट ने कहा, “भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े का बयान घोर निंदनीय है। यह भाजपा नेतृत्व के बौद्धिक दिवालियेपन को दिखाता है। उनके मातृ संगठन, आरएसएस ने अंग्रेजों के साथ मिलकर स्वतंत्रता संग्राम का विरोध किया था।” उन्होंने कहा कि हेगड़े की टिप्पणी ने भाजपा का “असली चेहरा” दिखा दिया है जो “ महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की अपने आदर्श के रूप में प्रशंसा करती है।” 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News