शीन की आगोश में स्वर्ग सी घाटी, सडक़मार्ग बंद, जिन्दगी बेहाल

punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 02:44 PM (IST)

श्रीनगर  (मजीद) : घाटी में गुरुवार को ताजा बर्फबारी से जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, कई स्थानों पर लोग बिजली के बिना घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हैं, सडक़-मार्ग बंद अवरुद्ध हो गए हैं। श्रीनगर शहर और अन्य स्थानों पर अधिकांश लोग घर के अंदर ही हैं, क्योंकि बर्फबारी और जलभराव ने कई सडक़ों को दुर्गम बना दिया था। शहर में तडक़े सुबह ताजा बर्फबारी हुई, और यहां का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesari


 पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी की सूचना मिली है। पहलगाम का तापमान शून्य से 0.6 डिग्री कम और गुलमर्ग का शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी और रामसो.रामबन में भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी बंद रहा। बुधवार को यातायात को श्रीनगर से जम्मू एकतरफा जाने की अनुमति थी, जिसे फिर से बंद कर दिया गया है।
  
बर्फ से भरी है सडक़ें
इसी तरह की रिपोर्ट राजबाग, दालगेट, रेडियो कश्मीर और बटमालू इलाकों से भी प्राप्त हुई है। सडक़ें बहुत फिसलन भरी हो गई हैं और लोगों को गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है। सडक़ों पर शायद ही कोई यात्री वाहन दिखाई दे रहा था और कुछ लोगों को कई इंच बर्फ पर पैदल अपने गंतव्य की दूरी तय करते देखा जा सकता था। सडक़ों पर फिसलन की वजह से कई वाहनों को सडक़ों पर छोड़ दिया गया है। बर्फ के कारण ट्यूशन और कोचिंग सेंटरों में उपस्थिति भी बहुत कम रही।

PunjabKesari

डलगेट पर दिखे मस्ती करते पर्यटक
दिलचस्प बात यह है कि ठंड के बावजूद आज सुबह से ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को डल झील के किनारे बर्फबारी का आनंद लेते देखा गया । उन्हें सेल्फी और तस्वीरें लेते भी देखा गया। मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में आज ताजा बारिश और हिमपात की संभावना है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में  न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री कम था। यहां कल अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.2 डिग्री रहा था।

बर्फबारी के बीच भी काम पर जुटे पीडीडी कर्मी
कश्मीर के ग्रामीण विद्युतीकरण के मुख्य अभियंता काजी हशमत ने कहा कि श्रीनगर शहर में हमारी आपूर्ति सामान्य है। 33 केवी ट्रांसमिशन लाइनों में खराबी के कारण बांडीपुरा, गांदरबल और इलाकों में समस्याएं हुई हैं, लेकिन समस्या का समाधान किया जा रहा है।। कर्मचारी भारी बर्फबारी के बीच काम में जुटे हैं।

PunjabKesari

शुक्रवार से होगा मौसम साफ
मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ 24 घंटे के बाद शुक्रवार को कमजोर हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के चलते व्यापक बर्फबारी और बारिश की उम्मीद है, हालांकि, शाम को सुधार के संकेत मिलने की संभावना है। कल यानि शुक्रवार से मौसम में महत्वपूर्ण सुधार होने की संभावना जताई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News