Heavy Rain Alert: 16, 17, 18, 19, 20 अक्टूबर तक भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने कई राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 05:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर के मौसम पर नजर रखने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने अहम अपडेट जारी किया है। मानसून का असर उत्तर भारत में अब समाप्त हो चुका है, जबकि दक्षिण भारत में अब भी इसका असर दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 16 से 20 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम:
राजधानी दिल्ली में गुरुवार (16 अक्टूबर) को मौसम सामान्य रहेगा। IMD के अनुसार, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। फिलहाल दिल्ली में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।


उत्तर प्रदेश:
लखनऊ के अमौसी मौसम केंद्र के मुताबिक, 16 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे रातें और ठंडी होंगी। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। 18 और 19 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।


बिहार:
बिहार में गुरुवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर में गर्मी महसूस की जा सकती है। जुलाई-अगस्त में भारी बारिश के कारण बिहार के कई शहरों में बाढ़ आ चुकी है।


राजस्थान और मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश और राजस्थान के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। IMD ने दोनों राज्यों को ग्रीन जोन में रखा है। दिवाली के दिन राजस्थान का मौसम साफ रहेगा।


उत्तराखंड:
उत्तराखंड में भी मौसम सामान्य रहेगा। IMD ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। पिछले दिनों में राज्य में बादल फटने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News