मुंबई में भारी बारिश, सड़कों पर लगा जाम व कम विजिबिलिटी के चलते एक फ्लाइट डायवर्ट

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2019 - 11:06 AM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के बाद मुंबईकरों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने मुंबई में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट के मुताबिक मुंबई में अगले 48 घंटे में 100 mm तक बारिश हो सकती है। स्काईमेट ने मुंबई के अलावा अलीबाग, कोल्‍हापुर, नागपुर, पालघर, पुणे, रायगढ़ और ठाणे में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। तेज हवाओं और बारिश के बाद मुंबई में तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है जिसके चलते एक फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।
PunjabKesari
वहीं भारी बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है जिसका ट्रेफिक पर भी असर देखने को मिल रहा है। मुंबई से सटे पालघर में भी जोरदार बारिश हो रही है। सांताक्रूज, अंधेरी, बोरेवली, और कांदिवली में भी तेज बारिश हो रही है और इसका का असर मुंबई की लोकल पर भी पड़ा है। दूसरी तरफ अभी दिल्ली, पंजाब और हरियणा को मानसून का इंतजार है। दिल्ली में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते तक पहुंचने का अनुमान है।

PunjabKesariPunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News