IMD Alert: 8,9,10,11,12,13 और 14 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा, रेड अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, यह राज्य हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 09:09 AM (IST)

नेशनल डेस्क। देशभर में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर पहाड़ी राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश में इसका सबसे ज़्यादा असर देखने को मिल रहा है जिसके कारण गंगा, यमुना और कोसी जैसी नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

PunjabKesari

यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

  • उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, कन्नौज, प्रयागराज, बांदा, लखनऊ समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

  • बिहार: मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा और किशनगंज जैसे जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

PunjabKesari

उत्तराखंड और हिमाचल में रेड अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में स्थिति गंभीर है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

  • हिमाचल प्रदेश: ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

  • उत्तराखंड: उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, नैनीताल और चंपावत जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहे हैं।

PunjabKesari

दिल्ली में उमस से बेहाल लोग

दिल्ली-एनसीआर में लोगों को उमस से काफी परेशानी हो रही है। यहाँ बादल तो छाए हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। दूसरी ओर पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश का अनुमान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News