Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे इन राज्यों में ताबड़तोड़ बारिश होगी, घने कोहरे की संभावना... IMD की चेतावनी जारी
punjabkesari.in Sunday, Jan 11, 2026 - 05:55 PM (IST)
नेशनल डेस्क: मानसून का सीजन इस बार देश के लिए काफी शानदार रहा। लगभग पूरे भारत में अच्छी से लेकर रिकॉर्डतोड़ बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में नदियां, तालाब और बांध पूरी तरह भर गए और लोगों ने जमकर बारिश का आनंद लिया। अब मानसून के बाद देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का असर दिखने लगा है। कहीं-कहीं शीतलहर चल रही है, लेकिन इसी बीच कई राज्यों में बादल अब भी जमकर बरस रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 2025 में जहां भारी बारिश दर्ज की गई, वहीं 2026 में भी जोरदार बारिश के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में मौसम एक बार फिर अलग रंग दिखाने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तमिलनाडु में बदलेगा मौसम का मिजाज
तमिलनाडु में मानसून के दौरान जमकर बारिश हुई और मानसून खत्म होने के बाद भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे राज्य में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
केरल में बारिश पर नहीं लगेगा ब्रेक
केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई थी और अब भी हालात कुछ ऐसे ही बने हुए हैं। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बादल बरस रहे हैं। IMD के मुताबिक अगले 48 घंटे केरल में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है।
इन राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे देश के कई हिस्सों में भारी पड़ सकते हैं। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, यनम, कराईकल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।
